सुकमा। सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों पर कहर बनकर टूटे हैं और 17 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, अब इस मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवान जंगल में मोर्चा संभाले हुए हैं। इस दौरान जवानों के हाथों में बंदूक दिखाई दे रहे हैं और गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं, सुरक्षा बल के जवान नक्सली को घेरकर मारने की बात कह रहे हैं, जो स्पष्ट सुनाई दे रहा है।
सुकमा में जहां 17 माओवादी मारे गए इस वक़्त का लाइव वीडियो जो जवानों ने बनाया है। देखिये कैसी स्थिति होती है जब मुठभेड़ होती है। :@ranutiwari_17 pic.twitter.com/hxMgR7O8SJ
— Bastar Talkies (@BastarTalkies) March 30, 2025
बता दें कि नवरात्रि से एक दिल पहले यानि 29 मार्च को सुकमा जिले के गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं।
मुठभेड़ के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2025 में 85 दिनों में 133 नक्सली मारे गए है! कुल मिलाकर 2700 से 2800 की संख्या में नक्सलियों का सरेंडर हुआ है या आत्मसमर्पण किए है या मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार 1 गोली भी नहीं चलाना चाहती। एक अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णुदेव सरकार की अपील है – भटके हुए लोग सरेंडर करें, अपना जीवन सुरक्षित करें, सरकार उनके साथ होगी।