प्रदेश में आज फिर शुरु होगा गर्मी का दौर, मौसम का चढ़ेगा पारा, कुछ जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से एक्टिव सिस्टम के चलते गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का मौसम देखने को मिला। भीषण गर्मी के महीने में समुद्र से आ रही नमी के चलते प्रदेश का तापमान सामान्य से कम रहा। लेकन अब फिर से प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि मंगलवार से फिर मौसम करवट बदलने वाला है। आज से प्रदेश में गर्मी का दौर फिर से शुरु होने वाला है। तापमान में 2 से 4 डीग्री की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की भी संभावनाएं जताई है।

ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम,

प्रदेश के सभी संभागों में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि समुद्र से नमी युक्त हवा आने के चलते और बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट देखी गई।

प्रदेश का अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में  41.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का तापमान कुछ ऐसा रहा: 

रायपुर        –   38.1 डिग्री

बिलासपुर    –  39.4 डिग्री

दुर्ग             –  39.6 डिग्री

रायगढ़       –   40.5 डिग्री

बेमेतरा        –   40.4 डिग्री

राजनांदगाँव  –  39 डिग्री

error: Content is protected !!