सूर्यदेव की फायरिंग से मचा हाहाकार!

राजनांदगांव। बाप रे बाप! क्या भयंकर गर्मी है। लोगों के मुख से ऐसी बातें कल से सहसा ही निकल रहीं हैं। कल शाम तो लू के थपेड़े सूर्यास्त के बाद भी कुछ घंटे तक चलते रहे। आज दिन भर तीखी धूप से लोगों ने चमड़ी में जलन की अनुभूति बताई। सचमुच आज की धूप ऐसी ही त्वचा जलाने वाली थी। गर्मी से बेचैन लोग गर्मी से बचने नाना उपाय जारी रखे हुए हैं। हालांकि बादल भी संगठित हो गये हैं और आंधी-तूफान की भी संभावना को बल मिल रहा है। दोपहर को राजनांदगांव का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा था। लोगों को अब सीधे मानसून की ही प्रतीक्षा है।

error: Content is protected !!