सुशील जैन बने जिला पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष, कांत अग्रवाल सचिव मनोनीत

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। जिला पुस्तक विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ संरक्षक शरद अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सुशील जैन को अध्यक्ष एवं कांत अग्रवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर खंडेलवाल एवं मनीष गोलछा को मनोनीत किया गया। वहीं सहसचिव पद की जिम्मेदारी वैदिक पाण्डेय एवं रौनक चौहान को सौंपी गई। कार्यकारिणी में शामिल अन्य सदस्यों में अजय पांडे, संजय खंडेलवाल, नरेश लालवानी, मनोज अग्रवाल, ललित गोलछा, रेखचंद जैन, मनोज जैन, अमित जैन, अनिल जैन, विनय जैन, अंकेश खंडेलवाल, विकास खंडेलवाल, सागर गोलछा, यश खंडेलवाल, हर्ष लालवानी एवं आयुष खंडेलवाल शामिल हैं। संघ के संरक्षक मंडल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा जताई।

error: Content is protected !!