जिले भर में एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी…

 

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने व दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने तथा शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने हेतु वाहनों की चेकिंग करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके तहत् थाना कोतवाली, लालबाग, सोमनी, डोंगरगढ़, छुरिया, घुमका, डोंगरगांव, घुमका, छुरिया, बोरतलाव एवं पुलिस चौकी चिखली, तुमड़ीबोड़, चिचोला, सुकुलदैहान, मोहारा, सुरगी व यातायात पुलिस द्वारा 2 अगस्त को रात्रि 08 से 12 बजें तक एमसीपी लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरूद्ध पुलिस द्वारा 104 प्रकरणों में 68300/- रूपये की चालानी कार्रवाई कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!