छत गिरने से मलबे में दबा किशोर, मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां छत गिरने से एक नाबालिग बच्चा मलबे में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकला गया।

दरअसल, घटना शहर के बड़े तालाब में बने पुराने पंप हाउस की है। बताया जा रहा है कि दो भाई बकरी चराने के लिए बड़े तालाब के केसमेंट एरिया में पहुंचे थे। बकरी चराने के दौरान पुराने पंप हाउस में बड़ा भाई बैठा हुआ था, तभी अचानक जर्जर पंप हाउस का ढांचा गिरने से नाबालिग चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की अतिक्रमण की टीम मौके पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकल गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इस पूरी घटना के बाद अब नगर निगम पर बड़े प्रश्न खड़े होने लगे हैं कि जब जर्जर अवस्था में यह ढांचा था तो इसे पहले ही क्यों नहीं गिराया गया। क्या प्रशासन को इसी तरीके का बड़ा घटनाक्रम का क्या इंतजार था ?

error: Content is protected !!