पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, कई लोग घायल, राहत व बचाव कार्य जारी…

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गए है। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोग सहम गए। जोर की आवाज के साथ धमाका हुआ। घनी आबादी में स्थित पटाखा फैक्ट्री अभय गुप्ता की बताई जा रही है। विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुटी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घायलों में कई लोगों की जान भी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल इलाके की है। जहां पटाखा फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। बताया जाता है कि पटाखा बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में वहां कार्यरत कई लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। विस्फोट में कितने लोग घायल हुए इसकी वास्तविक जानकारी मिल पाई है। वहीं विस्फोट के बाद जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे है कि घनी आबादी में पटाखा फैक्ट्री संचालन की जानकारी कैसे नहीं लगी। वहां पर आग बुझाने के यंत्र थे या नहीं यह भी बड़ा सवाल है।

error: Content is protected !!