खेल सुविधा बढ़ाने के लिए डॉ. रमन सिंह को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को राजनांदगांव की खेल सुविधा बढ़ाने हेतु धन्यवाद दिया है।

कबड्डी संघ अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा है कि डॉ. रमन सिंह के द्वारा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से स्टेडियम में सिंथेटिक कोर्ट के अलावा एक मल्टीपरपज हाल जिसमें बहुत सारे खेल हो सकेंगे एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में नया एस्ट्रोटर लगाने हेतु खेल मंत्री से चर्चा कर 35 करोड़ की स्वीकृति ले ली है।

उन्होंने कहा कि शहर के विधायक हाउस में 10 दिन पहले ही सभी खेल संघों से चर्चा कर सभी कार्यों के लिए अनुमति ले लेना राजनांदगांव के विकास के लिए डॉ. रमन सिंह की तत्परता स्वागत योग्य है। श्री चौधरी ने सभी खेल संघ की तरफ से डॉ. रमन सिंह एवं खेल मंत्री मनसुख मांडवीया को इसके लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।

error: Content is protected !!