देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती,शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस के पुरोधाओं ने सदैव बलिदान देना सिखाया – कुलबीर

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शनिवार  कांग्रेस भवन उनके व्यक्तित्व व जीवनी पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया ।शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न से सम्मानित डा.राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कांग्रेस भवन में डा.राजेन्द्र प्रसाद जी के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व विचारों का आदान-प्रदान किया गया । संगोष्ठी सभा में प्रमोद बागड़ी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात संगोष्ठी सभा के नेतृत्वकर्ता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसा परिवार है जो अपने पुरोधा व विभूतियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें नमन करता है। इसका कारण है कि कांग्रेस के कई हस्तियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश की आजादी में बलिदान दिया है, उन्हें आने वाली पीढ़ियों को बताने की जरूरत है कि किस तरह इन विभूतियों ने संघर्ष कर देश को आजाद कराया है। श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि डा.राजेन्द्र प्रसाद जी देश की आजादी में महात्मा गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया जिसके कारण उन्हें स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनाया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद भी सादगीपूर्वकपूर्ण जीवन के कारण काफी लोकप्रिय हुए और उनके व्यक्तित्व व विचारों के कारण उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए गए।
संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, भोजराज भेलावे, पार्षद दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अतुल शर्मा, संजय साहू, राजेश चौहान, राजू ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!