शहर की बेटियों का कमाल; क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन…

राजनांदगांव (दैनिक पहुना। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में शहर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 10 किलोमीटर दौड़ में की इस प्रतिस्पर्धा में भगवती यादव ने 40:10.23 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं निशा साहू ने 41:20.04 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। एवं साक्षी यादव ने 43:11.45 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी एक ही कोच आर0 कामता प्रसाद यादव के प्रशिक्षण में तैयार हुई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कर्नाटक राज्य में आयोजित होगी। खिलाड़ी आगामी 20 फरवरी को कर्नाटक के लिए रवाना होकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कर्नाटक रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। एसपी शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!