भगवान श्रीराम के बालरूप के लिए पालना व 31 चांदी की चरण पादुकाएं भेजी जाएगी आज…

 शुद्ध चांदी के रामलला जाएंगे अयोध्या

रायपुर। भगवान श्री रामचंद्र के ननिहाल छत्तीसगढ़ से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 300 मीटिक टन सुंगधित चावल भेजे जाने के बाद अब 21 किलो शुद्ध चांदी से बनी भगवान रामलला के बाल्य रूप की मूर्ति, भगवान का पालना व 31 चरण पादुकाएं गुरुवार को अयोध्या भेजी जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आज यानि 11 जनवरी  गुरुवार शाम 4 बजे राजधानी के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सभी चांदी की सामग्री को पूजन कर भगवा ध्वज दिखाकर कुल 21 किलो चांदी से तैयार हुई है बाल्य रूप की मूर्ति, पालना, चरण पादुकाएंश्रीराम मंदिर से भगवा ध्वज दिखाकर करेंगे रवाना भंवर लाल अशोक कुमार पारख परिवार की भेंट 4 किलो वजन का है भगवान का चांदी का पालना अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। यह भेंट भंवरलाल अशोक कुमार पारख परिवार की ओर से अयोध्या भेजी जाएगी।

विहिप नेता व एएस ज्वेलर्स के संचालक संजय जैन (कानूगा) ने आगरा के कारीगरों द्वारा निर्मित एक किलो 300 ग्राम चांदी की राम मंदिर की प्रतिकृति भी सौंपी है।

यह एएस ज्वेलर्स ने सौंपी राम मंदिर की प्रतिकृति प्रतिकृति श्री जैन ने विहिप की राष्ट्रीयकार्यकारिणी की बैठक में विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंपी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिकृति की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए होगी। गमन से सम्बंधित मंदिरों में लगाई जाए। बताया जा रहा है कि इसके लिए 25 चरण पादुका अलग से निर्मित कराई गई है। वहीं अयोध्या के राम मंदिर के लिए भी भगवान श्री राम, माता जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान जी के लिए भी अलग से चरण पादुका निर्मित की गई है।

चरण पादुका का वजन कुल 21 किलो बताया जा रहा है। वहीं 4 किलो वजन का पालना व अन्य सामग्री का वजन अलग होने की जानकारी मिली है। अयोध्या के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए छत्तीसगढ़ से कई सामग्री भेंट के रूप में भेजी जा रही है।
रही है।

error: Content is protected !!