इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा समस्या भरा,जानें अपना राशिफल…

मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी। स्वास्थ्य में यदि आपको कोई समस्या उत्पन्न हो रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमे आपको परेशानी होगी। आप अपने आर्थिक स्थिति में  गिरावट महसूस करेंगे, उसके कारण आपको निर्णय लेने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में आज दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको सामने वाले की बात भी सुनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम पर पूरा न होने के कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद-विवाद  खत्म हो सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए किसी नये मकान, दुकान, प्लाट आदि खरीदने तक का सपना पूरा होगा। आप और परिवार के सदस्यों को कहीं मंदिर आदि घुमाने लेकर जा सकते हैं।
मकर
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य सूत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण आज थोड़ा परेशान रहेंगे।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।
मीन 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस मे पार्टनरशिप में यदि किसी बड़ी डील को फाइनल किया, तो उसमे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है।

error: Content is protected !!