घर बैठे लाखों की कमाई का सपना… ऑनलाइन शॉपिंग के टास्क में गंवा बैठा ढाई लाख रुपये

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक इंटरनेट पर वर्क फ्राम होम सर्च किया। एक साइट के माध्यम से सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से संपर्क किया। उसके कहने पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी भरा और ऑनलाइन शापिंग करने लगा। शापिंग टास्क पर कमीशन से कमाई करने लगा। फिर अधिक कमीशन के लालच में फंसकर वह ढाई लाख रुपये गंवा बैठा।

मामला साइबर ठगी का है। अंबेडकर कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरफान 32 वर्ष ने दो साल पहले सोशल मीडिया पर घर बैठे काम ढूंढना चाहा। इसी दौरान उसे एक फोन नंबर मिला। जिस पर उसने सोशल मीडिया पर बात की। सोशल मीडिया पर भेजे गए एक बैंक खाता में सौ रुपये भेजे।

शुरुआत में 330 रुपये का कमीशन दिया

उसके बाद उसे ऑनलाइन शापिंग का टास्क दिया गया। उसने एक ई-कामर्स प्लेटफार्म पर शॉपिंग की, जिसमें उसे शुरुआत में 330 रुपये का कमीशन दिया गया। उसके बाद उसे अपग्रेड करने का झांसा देते हुए साइबर ठग टास्क पर अधिक कमीशन का झांसा देकर उसका निवेश राशि बढ़ाते चले गए।

धीरे-धीरे करके उसका ऑनलाइन शॉपिंग 50 हजार रुपये पर पहुंच गया। जिसमें 20 हजार रुपये कमीशन देने का झांसा दिया गया। उसने 50 हजार रुपये जैसे ही ऑनलाइन ट्रांसफर किए उसके खाता फ्रीज होना बताया गया। हिडन टास्क के नाम पर 65 हजार रुपये जमा करा लिए। फिर भी उसे कमीशन और मूल राशि का भुगतान नहीं किया गया।

साइबर ठगों ने हड़प लिया पैसा

उसे ऑनलाइन शॉपिंग के और महंगे टास्क पूरे करने पर पूरी राशि एक साथ भुगतान करने का झांसा दिया गया। दो लाख 30 हजार रुपये और जमा करा लिए गए। फिर भी उसे पूरी राशि नहीं लौटाई गई तो ठगी की आशंका हुई। आरोपित उससे कुल दो लाख 69 हजार 482 रुपये साइबर ठग हड़प गए।

error: Content is protected !!