प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 से, मंत्रिमंडल पर चर्चा

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व वाली प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र तपोवन में 22 दिसंबर से शुरू होगा और 24 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हिमाचल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री के साथ सभी विधायकों की वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसमें तय हुआ कि सत्र के बाद ही मंत्रियों की शपथ करवाई जाए।

error: Content is protected !!