महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ,जानिए अपना राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या होगी और कारोबार में सक्रियता बनाए रखें।

वृष 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने किसी जरूरी काम में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहे। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को सुधारेंगे।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकता हैं। आप लेनदेन के मामलों में ढील ना दें और उसमें लिखित में काम करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य पर आप प्रभाव दिखाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। वाणिज्यिक मामलों में आपका पूरा समर्थन रहेगा।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। करीबियों का सहयोग और विश्वास आप पर बना रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी बनाए रखें। आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे व आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है।

धनु 
आज का दिन आपके लिए धन और संबन्धों में वृद्धि लेकर आने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

मकर 
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप सावधान रहें। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने डेली रूटीन में यदि आपने बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे। व्यापार में आप किसी मामले में ढील ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

मीन 
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी प्रकार के तर्क वितर्क से दूर रहें, नहीं तो उसे आपकी छवि को कोई नुकसान हो सकता है।

error: Content is protected !!