SCR में अप्रेंटसशिप में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, दसवीं पास युवाओं के लिए मौका

जॉब डेस्क। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो युवा दक्षिण मध्य रेलवे में बतौर अप्रेंटसशिप के रूप में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। बता दें, अप्रेंटसशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

अप्रेंटसशिप के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!