शादी के कार्ड में नाम ना छापना बना बात का बतंगड़, दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में तीन की मौत-तीन घायल

सगाई और हल्दी समारोह की तैयारियों के बीच अचानक भड़के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया, जिसमें धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना धुले जिले के पिंपलनेर तहसील अंतर्गत नीलकंठ नगर में हुई। सगाई समारोह में शादी के कार्ड पर नाम नहीं छपने से नाराजगी इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं. जानकारी के अनुसार सगाई और हल्दी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गया.

महाराष्ट्र के धुले जिले के पिंपलनेर में सगाई समारोह के दौरान शादी के कार्ड पर नाम छपवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच जारी है.

घटना महाराष्ट्र के धुले जिले के पिम्पलनेर कस्बे की है. यहां सगाई समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शादी के कार्ड (पत्रिका) में नाम छपवाने को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि शादी हॉल में ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया.

इस घटना में देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी की मौत हो गई। तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आगे के उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी के कार्ड में नाम छपने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो हल्दी रस्म के दौरान हिंसक झड़प में बदल गया। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था. उनका कहना है कि व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहले ही धमकी दी गई थी, जो आखिरकार सच साबित हुई. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पिंपलनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!