रेलवे मंत्रालय ने लेवल 1 के 22 हजार पदों पर भर्ती की दी मंजूरी, आवेदन इस डेट से हो सकते हैं स्टार्ट

जॉब डेस्क। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की ओर से लेवल 1 के तहत आने वाले पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे की लेवल 1 की कुल 11 कैटेगरी के तहत करीब 22000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब आएगा नोटिफिकेशन

इस भर्ती के लिए आरआरबी महेन्द्रू के चेयरमैन संजय कुमार की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक नोटिफिकेशन इस माह के अंत में या जनवरी 2026 में जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से करीब 22 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम पदों की संख्या
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 11000
ट्रैफिक बी प्वाइंट 5000
असिस्टेंट (एस एवं टी) 1500
असिस्टेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1000
असिस्टेंट (ऑपरेशन) 500
असिस्टेंट लोको शीट 200
असिस्टेंट (टीआरडी) 800
असिस्टेंट (पी-वे) 300
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600
असिस्टेंट (ब्रिज) 600

ग्रुप डी भर्ती पर अपडेट नहीं

लेवल 1 भर्ती के अलावा आरआरबी की ओर से ग्रुप डी पदों पर भी भर्ती निकाले जाने की संभावना है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी के 60 हजार पदों पर भर्ती होगी लेकिन इस नोटिफिकेशन को फर्जी बताया जा रहा है। अभी तक रेलवे की ओर से इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

ग्रुप डी पदों के लिए क्या है योग्यता

  • ग्रुप डी पदों के लिए कौन कर सकेगा अप्लाई
  • रेलवे ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का केवल किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
  • उम्र की गणना नए साल के अनुसार (1 जनवरी 2026) को ध्यान में रखकर की जा सकती है।
  • भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

error: Content is protected !!