पिता के साथ नदी में नहा रहा था किशोर, पीछे से आए मगरमच्छ ने निगला , तलाश जारी

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नदी में नहाने गए 11 वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने निगल लिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामला जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनियाघाट पर व्यारमा नदी का है। जहां 11 वर्षीय कृष्णा लोधी अपने पिता अर्जुन लोधी और गांव वालों के साथ नदी में नहाने गया हुआ था। इसी दौरान दूर बैठी मगरमच्छ ने पहले शिकार पर अपना निशाना बनाया फिर मौका देख कृष्णा को मुंह में दबा लिया और पानी में चला गया।

ये देख गांव वाले और पिता चिल्लाते हुए उसकी तलाश करने लगे। लेकिन मगरमच्छ जब तक बच्चे को निगल कर पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह, वन रेंजर विक्रम चौधरी, प्रधान आरक्षक श्री राम, सहित वन विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद बालक और मगरमच्छ को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

error: Content is protected !!