बापू के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलिः कुलबीर

शहर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया स्मरण

पुराना बस स्टैण्ड स्थित बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि पर 30 जनवरी मंगलवार को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजित संगोष्ठी सभा में बापू के अहिंसा और सदभावना के विचारों पर कांग्रेसजनों ने प्रकाश डाला।
सभा का संचालन कर रहे शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन में अंहिसा के पूजारी पूज्य महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि देकर संगोष्ठी सभा आयोजित की गई।

संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि इतिहास भरा है वीर सपूतों की कुर्बानी से महात्मा गांधी जी के हर उन कार्यों से जो देश के स्वतंत्रता के लिए अंहिसा सत्य का पालन करते हुए देश को आजादी दिलाने मंे महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज ऐसे विभूति की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अंहिसा के पुजारी बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को मानते है, क्योंकि गांधी जी के सोच के अनुरूप भारत देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधी की जीवनी को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संगोष्ठी सभा के पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा पुराना बस स्टैण्ड पर स्थित महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

संगोष्ठी सभा को डा.आफताब आलम, मेहुल मारू, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश राठौर, महामंत्री झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, निकहत परवीन ने अंहिसा के पूजारी महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, अतुल शर्मा, अब्दुल कादिर, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, डा.राकेश कुमार, भोला यादव, प्रतिमा बंजारे, मो शाबिर जिंदरान, सुरेन्द्र देवांगन, कांति देवांगन, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, चेतन सोनवाने, संदीप जायसवाल, नासिर खां, डामनदास, डेविड यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!