‘अमेरिका का राष्ट्रपति सुबह कुछ बोलता है और शाम को कुछ’, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- उनका भरोसा मत करना

वाराणसी. अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. चर्चा इसलिए कि वे इस बार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आ गए हैं. शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने गौ रक्षा को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का खुलकर समर्थन किया.

पत्रकारों से चर्चा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सभी संतों के अभियान से जुड़े हैं. जो जो सनातन का, गौमाता का, गीता का, गाय का, गंगा का, गोविंद का, गोपाल का कार्य कर रहे हैं हम उनके दास हैं. वहीं हिंदू राष्ट्र और यूजीसी को लेकर कहा कि हम इस देश को जोड़ना चाहते हैं, तोड़ना नहीं. यूजीसी पर पुनर्विचार किया जाए, देश में खाई या दीवार नहीं बनाई जाए. एकता के सूत्र में सबको पिरोया जाए ताकि भारत भव्य हो, दिव्य हो, नव्य हो और फिर से विश्वगुरु हो.

अमेरिका को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका का जो सत्ताधीश है वो बड़ा विचलित आदमी है. उसका कोई भरोसा मत करना. वो सुबह कुछ और बोलता है, शाम को कुछ और बोलता है. ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि पूरे विश्व में युद्ध का रास्ता निकल रहा है, भारत ही एकमात्र ऐसा है जहां से सनातन की गूंज से पूरे विश्व में शांति का रास्ता होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!