महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, खबर सुनकर सब हैरान, मां और बच्‍चे पूरी तरह से स्वस्थ

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी होते ही स्वास्थकर्मी जहां हैरत में पड़ गए। वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महासमुंद के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।

महासमुंद के सेवा भारती कालोनी में निवासरत विनीता सेन्द्रे पति गनेशु सेन्द्रे ने तीन पुत्रों को एक साथ जन्म दिया।गनेशु ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर पहला व 10 बजकर 29 मिनट पर एकसाथ दो संतान को जन्‍म‍ दिया। इस तरह से तीन पुत्रों को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कारण बच्चों का वजन कम है। बच्चों को पहले जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर में रखा गया था। बाद स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर बालगोपाल रायपुर में भर्ती किया गया है। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

एक साथ तीन पुत्रों के जन्म से परिवार में खुशी है। गनेशु ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पहला पुत्र है। पांच साल बाद फिर से पत्नी ने एक साथ तीन बच्‍चों को जन्म दिया है। अब उनके कुल चार पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि बच्‍चों का जन्म आठ माह 12 दिन में हो गया। जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर में कुछ तकनीकी कमी थी, जिससे वे बच्चे को रायपुर लेकर गए।

error: Content is protected !!