प्रदेश की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में अभी भी बहुत कमियां हैं- टीएस सिंहदेव

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज राजनांदगांव प्रवास पर रहे। उन्होंने जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में पार्टीजनों को समय देने के बाद शहर के पेंड्री स्थित स्व. अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय सह चिकित्सालय में निरीक्षण करने व अधिकारियों की बैठक लेने प्रस्थान किये।
कांग्रेस भवन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की नई व्यवस्था के लिये सारे वरिष्ठ नागरिकों ने पहल की। अब मशीने ंअलग होंगी, व्यवस्थाएं अलग होंगी। मुख्यमंत्री की ओर से, वित्त विभाग की ओर से भी प्रयास किये गये। प्रदेश में अब 1715 डॉक्टरों की भर्ती करने की अनुमति हो गई है। तीन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि 445 डॉक्टरों की भर्ती डीएच के नीचे की होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में कभी डॉक्टर नहीं, कभी मशीन नहीं तो कभी दवाई नहीं रहती। प्रदेश की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में अभी भी बहुत कमियां हैं। उन्होंने निःशुल्क उपचार को लेकर कहा कि कुछ लोगों में धारणा है कि फ्री का मतलब अच्छा नहीं होता, जबकि ऐसा नहीं है।

 

error: Content is protected !!