पिकअप और ई रिक्शा में हुई जबरदस्त भिड़ंत, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग

मोगा. मोगा कोटकपूरा रोड पर स्थित कस्बा समालसर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मोगा के मुख्य बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार से आई थी औैर उसने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी अधिक थी की ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर में कई लोग चपेट में आ गए, जिसमें एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में जान गंवाने वालों के अलावा अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है की ई रिक्शा में पति पत्नी समान लेने गए थे। ई रिक्शा को चेतन सिंह चानना (55) निवासी समालसर चला रहा था। रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम नाहर सिंह, उनकी पत्नी जसपाल कौर और सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ई-रिक्शा में समान लेकर अपने घर जा रहे थे।

हादसे में चालक वेतन सिंह समेत सभी को गंभीर चोटें आईं थीं। जसपाल कौर का सिर धड़ से अलग हो गया था। नाहर सिंह, सुरजीत सिंह, चेतन सिंह औैर जसपाल कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत सिंह, चेतन सिंह और महिला जसपाल कौर को मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!