‘ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा’,साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान….

भोपाल: ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुगलों ने आकर मंदिरों पर आक्रमण किए। मुगलों ने मंदिर और मूर्ति खंडित किए। मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है।

सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि मंदिरों के भाव पुनर्जागृत हो रहे हैं। कांग्रेस ने कभी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने सदैव आक्रमणकारियों का साथ दिया है। अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में मंदिर बनने में अब कहीं कोई विलंब नहीं होगा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंची थी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आज भाजपा के प्रदेश कर्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी पहुंची थी। इस दौरान संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!