शेयर बाजार में मचा कोहराम, 2 दिन से लगातार गिरावट, जानिए आज कैसा रहा कारोबार ?

Share Market Closing: सेंसेक्स आज यानी 6 अगस्त को 166 अंक (0.21%) नीचे 78,593 पर बंद हुआ। इसमें दिन के उच्चतम स्तर से 1259 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी 63 अंक (0.26%) नीचे 23,992 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 0.84% ​​की तेजी आई। मेटल और आईटी इंडेक्स में करीब आधा फीसदी की तेजी आई। सरकारी बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.26% की गिरावट आई। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी करीब आधा फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 में तेजी और 29 में गिरावट आई।

अमेरिकी बाजार में करीब 2 साल में सबसे बड़ी गिरावट

सोमवार को अमेरिकी बाजार S&P 500 में 3% की गिरावट आई, जो सितंबर 2022 के बाद से इसका सबसे खराब दिन है। इस गिरावट के साथ ही इंडेक्स जुलाई में अपने ऑल टाइम हाई से 8.5% नीचे आ गया, लेकिन 2024 में यह अभी भी 8.7% ऊपर है।

बाजार को नीचे लाने में टेक कंपनियों के शेयर सबसे आगे रहे। एप्पल के शेयर में 4.8% की गिरावट आई, जबकि मेटा और एनवीडिया में 2.5% और 6.4% की गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजारों में यह गिरावट आर्थिक मंदी के कारण आई है।

error: Content is protected !!