नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र (Monsoon session of Parliament) का बुधवार को तीसरा दिन है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
इस बीच, कांग्रेस एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। कारण है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की नौबत आ गई थी। उन्होंने बीच बचाव किया और युद्ध रुकवाया।
जवाब देने के बजाए विदेश जा रहे: रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्रंप का बयान सामने आने के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले 73 दिनों में 25वीं बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाया। पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए, लेकिन वो विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।
काले कपड़ो में विपक्ष का प्रदर्शन
इस बीच, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने काले कपड़ों में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। ये बिहार में वोटर्स लिस्ट के मुद्दे पर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ हैं। विपक्ष उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को भी मुद्दा बना रहा है।
#WATCH | Delhi | Opposition MPs in Parliament hold protest against ongoing Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in Bihar pic.twitter.com/t8djmiCsT0
— ANI (@ANI) July 23, 2025

