इन राशि वालों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि,जानिए अपना राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। संतानों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। व्यक्तिगत विषयों में आप आगे रहेंगे।
वृषभ 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में  सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु बंधुत्वों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी नए काम की पहल करने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा और आप अपने सुख सुविधाओं की वस्तु के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रहने के कुछ शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं।
कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला 
आज आपका दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और काम में तेजी से प्रगति करने के लिए अपने प्रयासों पर सबसे अधिक ध्यान देंगे, लेकिन दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह बाद में परेशानी का कारण बनेगी। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत रखेंगे। आप अपने करियर में अच्छी प्रगति का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें।  व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें।  आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने बड़ों से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। आपको अपनी माता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है।  आपकी कोई पुरानी गलती आपके वरिष्ठों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
मकर
आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ
भाग्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा क्योंकि आप अपने साथी का पूरा ख्याल रखेंगे, अपने परिवार को समय देंगे और सभी का सम्मान करेंगे। प्रमोशन के कारण परिवार के किसी सदस्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपनों का समर्थन और सहयोग बनाए रखें।
मीन 
आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

error: Content is protected !!