अंडमान-निकोबार के ये फेमस Islands थाईलैंड से कम नहीं, आप भी पहुंचें

Andaman And Nicobar Travle: अंडमान निकोबार भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक केंद्र शासित प्रदेश राज्य है। अंडमान और निकोबार द्वीप छुट्टियों में समय बिताने के लिए स्वर्ग के सामान माना जाता है।

अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो करीब 500 से भी अधिक छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। इसकी खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको अंडमान निकोबार में स्थित कुछ फेमस आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।

राधानगर बीच (Why is Radhanagar beach famous)

अंडमान निकोबार में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित समुद्र तट का जिक्र होता है, तो सबसे पहले राधानगर बीच का नाम जरूर लिया जाता है। इस बीच की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे अंडमान निकोबार का स्वर्ग भी माना जाता है।

राधानगर बीच दुनिया का 7वां सबसे खूबसूरत समुद्र तट भी कहा जाता है। सुंदर और साफ-सफाई के चलते राधानगर बीच प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन से सम्मानित किया जा चुका है। इ बीच के किनारे सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। राधानगर समुद्र तट से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है।

हैवलॉक द्वीप (Havelock island photos)

हैवलॉक द्वीप को अंडमान निकोबार का हीरा माना जाता है। अगर यह बोला जाए कि खूबसूरती का दूसरा नाम हैवलॉक द्वीप है, तो कोई गलत बात नहीं है। यह आइलैंड खूबसूरती के साथ-साथ हसीन नजारों के लिए भी फेमस है।

कहा जाता है कि अंडमान निकोबार में किसी पर्यटक को वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना होता है, तो हैवलॉक द्वीप ही पहुंचता है। हैवलॉक  स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे मशहूर स्थल माना जाता है। पार्टी के लिए यह आइलैंड काफी फेमस माना जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है।

रॉस आइलैंड (Ross island history)

रॉस आइलैंड अंडमान निकोबार का एक खूबसूरत आइलैंड होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक समुद्री तट ही माना जाता है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत आइलैंड को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

रॉस आइलैंड ऐतिहासिक आइलैंड होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। समुद्र के नीले पानी और सफेद रेत के किनारे हसीन समय बिता सकते हैं। रॉस आइलैंड पार्टी और वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी फेमस है। रॉस आइलैंड के आसपास मौजूद रिसॉर्ट में बेहतरीन सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

बाराटांग द्वीप (Baratang Island)

बाराटांग द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह का एक छिपा हुआ रत्न माना जाता है। बाराटांग द्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसके समाने मालदीव और थाईलैंड में मौजूद आइलैंड भी फीके लगते हैं।

बाराटांग द्वीप अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। बाराटांग द्वीप खूबसूरती के अलावा चूना पत्थर की गुफाओं और घने मैंग्रोव खाड़ियों के लिए भी फेमस माना जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है।

अंडमान निकोबार में मौजूद अन्य आइलैंड्स

इनके अलावा अंडमान निकोबार में ऐसे कई खूबसूरत आइलैंड्स हैं, जहां आप मस्ती करने पहुंच सकते हैं। जैसे-बैरन द्वीप, विजयनगर बीच, भरतपुर बीच और पोर्ट ब्लेयर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

error: Content is protected !!