कन्या समेत इन पांच राशि वालों को धन लाभ के योग, जानें अपना राशिफल

मेष 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा।

वृष 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी रचनात्मकता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों की अवहेलना ना करें। आपको लेनदेन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए करियर में एक अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपको अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके सभी सहयोगी रहेंगे, लेकिन आपको अपनी कार्य योजनाओं पर पूरा फोकस बनाना होगा और आपको बड़े होने के नाते अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या 
आज का दिन आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज का दिन आपके लिए अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में आप सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला 
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, उसके साथ आप समझौता न करें। यदि आपको अपने परिवार के सदस्य कोई सुझाव दें, तो आप उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई काम की चिंता सता सकती है।

धनु
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने किसी पर जल्दी भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा पर दिया था, तो उसके परिणाम आएंगे, आप अपने मामलों में सजकता से आगे बढ़ें। मित्रों का साथ और विश्वास आप पर बना  रहेगा।

मकर 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलने घर जा सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ से अपने कामों में आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप संस्कारों में परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। निजी मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बढ़ाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। परिवार के सभी सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।

error: Content is protected !!