स्वर्ग से कम नहीं है भारत की ये जगहें, फोटोग्राफी का शौक रखने वाले तुरंत बनाएं ट्रैवल का प्लान

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि खूबसूरत जगहों का फोटोग्राफी से कितना गहरा नाता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां संस्कृति और प्रकृति का सुंदर नजारा कैमरे में कैद करना एक हसीन मौके की तरह होता है।

रंगीन स्थानों, प्राचीन सुंदरता, नदी के किनारे की पूजा और अनुष्ठानों से लेकर, गंगा के किनारे सुंदर नाव यात्राएं, यह सभी चीजें फोटोग्राफर के लिए एक अवसर की तरह होती है।

अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए इन जगहों से बेस्ट कुछ और हो नहीं सकता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नजारा वाकई आप कैमरे में कैद करना चाहेंगे। लेकिन अगर आपको इसकी असली खूबसूरती देखनी है, तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा।

वाराणसी या काशी

outdoor photoshoot locations

ट्रैवल फोटोग्राफरों को आकर्षित करने के लिए यह सबसे अच्छा शहर ये हो सकता है। यहां का कल्चर नदी के किनारे की पूजा और गंगा के किनारे सुंदर नाव की यात्रा करने में आपको मजा तो आएगा ही, साथ में तस्वीरें भी लाजवाब आएंगी।

पहाड़ों पर लेना चाहते हैं तस्वीरें?

outdoor photoshoot locations laddakh

अगर कुछ हटके चाहते हैं, तो शानदार हिमालय और काराकोरम पर्वतमाला के बीच स्थित, लेह और लद्दाख जा सकते हैं। ये क्षेत्र अपने खूबसूरत हरे-भरे मरुस्थलों और शांत बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध हैं।

यहां बर्फ से ढके पहाड़ और साफ आसमान वाकई आपको हैरान कर देंगे। इन नजारों को देखने के बाद आप सच में मान जाएंगे कि भारत में ऐसी जगह भी है, जहां आसमान बिना प्रदूषण के बिल्कुल साफ होता है।

आगरा

agra outdoor photoshoot locations

फोटोग्राफरों के लिए आगरा भी स्वर्ग के साथ एक मनमोहक शहर माना जाता है। यहां सफेद संगमरमर की सुंदरता से लेकर प्राचीन चीजें आप कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसके सिवा ऐतिहासिक आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी में भी तस्वीरें काफी शानदार आती हैं।

केरल

keral outdoor photoshoot locations

दक्षिण भारत का राज्य फोटोग्राफी के लिए यहां अनगिनत प्राकृतिक सुंदरताएं मौजूद हैं। इसे भगवान का अपना देश कहा जाता है। केरल अपने बैकवाटर, चाय बागानों और अन्य मसालों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां के समुद्र तट शांत हैं। साथ ही, ओणम जैसे सांस्कृतिक, पारंपरिक त्योहार और रंग-बिरंगे त्योहार यह साबित करते हैं कि यह तट स्वर्ग है। यहां आपको सुंदर तस्वीरें खीचने के कई मौके मिलेंगे।

जम्मू-कश्मीर की ये जगह

jammu outdoor photoshoot locations

जम्मू-कश्मीर की घाटी में स्थित गुलमर्ग फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग है। यह प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा तस्वीरों में लेना एक शानदार मौके के सामान है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, फूलों के बगीचे और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य है।

error: Content is protected !!