इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार में जमकर कमाएंगे मुनाफा….

मेष 

माता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा परंतु पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। धन आने का अच्छा योग है।भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा।आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष 

आपको गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए अत्यंत उत्तम है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए।

मिथुन 

आपको ब्लड प्रेशर और डायबिटीज इत्यादि रक्त संबंधी रोगों से सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको काम मदद मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर ही भरोसा करना पड़ेगा। दुर्घटनाओं से आपको काफी सावधान रहना चाहिए। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके पास विवाह के काफी प्रस्ताव आ सकते हैं।

कर्क 

आपके सुख में वृद्धि होगी। धन में भी वृद्धि होगी। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी।आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह

भाग्य आपका काफी साथ देगा। कार्यालय के कार्यों में थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वाभाविक है। अतः आपको चाहिए कि आप व्यर्थ का वाद विवाद न करें। धन आने में बाधा है।कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ आपका तनाव हो सकता है। आपको अपनी संतान से थोड़ी बहुत मदद मिल सकता है।

कन्या 

जीवन साथी को कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है।  आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है।आप अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। आपका अपने भाई बहनों और संतान के साथ सामान्य संबंध रहेंगें।

तुला 

आज आपके पास धन आने का योग है। आपके माता को कष्ट हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य सामान्य से ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी।

वृश्चिक 

धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। भाई और बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। आपके एक संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है।

धनु 

आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है, परंतु माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी की आशंका है। आपकी संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।

मकर 

सुख संबंधी कोई उपकरण या घर में कोई अच्छा कार्य हो सकता है जिसमें धन भारी मात्रा में खर्च हो।  आपके व्यापार में लाभ हो सकता है।  आप परिश्रम करेंगे तो आपके बहुत सारे कार्य सफल हो सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ 

अगर आप यह कार्य सावधानी के साथ नहीं करेंगे तो धोखा खा सकते हैं। आपको भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। भाग्य आपकी बहुत थोड़ी मदद कर पाएगा।

मीन

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से कम मदद प्राप्त होगी। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में मामूली परेशानी रहेगी।माता और पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आपके लिए कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। धन आने में थोड़ी बाधा है।

error: Content is protected !!