मेष
मेष राशि वालों को निवेश से लाभ हो सकता है. कमाई बढ़ने से मुनाफा होगा और खुशी मिलेगी. किसी प्रिय के साथ समय बिता सकते हैं. वैवाहिक जीवन आपके लिए अच्छा रहेगा.
वृषभ
सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं. इससे आपको लाभ होगा. प्रॉपर्टी में निवशे करना आपकी लिए मुश्किल भरा हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
मिथुन
फिजूलखर्ची कर रहे हैं तो आपको जरूरत पड़ने पर पैसों की अहमियत समझ आएगी. ऑफिस की परेशानियों के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क
कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है. प्रेमी के साथ प्यार और मेलजोल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. परिवार को समय दें वरना वह शिकायत कर सकते हैं.
सिंह
सिंह राशि के लोगों को धन की बचत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मिलना हो सकता है. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
कन्या
कन्या राशि वालों के आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं. पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है. आप भाई-बहन से पैसे उधार ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.
तुला
तुला राशि वाले लोग धन की बचत करें. मुश्किल समय में धन ही आपके काम आएगा. आप दोस्तों के साथ शाम बिता सकते हैं. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक
विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को धनलाभ हो सकता है. वृश्चिक राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ शांत दिन बिता सकते हैं. बच्चे अपना समय खेलकूद में बिता सकते हैं.
धनु
धनु रासि वालों को पैसों से जुड़ी समस्या को झेलना पड़ सकता है. इस समस्या से निपटने के लिए आप पिता से सलाह लें. योजना बनाकर काम करें. जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरा दिन बिताएं.
मकर
किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तौर पर तनाव हो सकता है. आप कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे. आप अपने प्रिय लोगों को समय दें सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा होगा.
कुंभ
कुंभ राशि के लोग निवेश कर रहे हैं तो अच्छे से सोच-समझकर पैसा लगाएं. नए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज आपका जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा.
मीन
घर की जरूरतों के अनुसार, आप कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं. इससे जीवनसाथी खुश हो सकता है. हालांकि, आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

