विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक निजी कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक के घर से बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया। चोरी गए सामान में 15 तोला सोना और 5 लाख रुपए नगद शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। विदिशा के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
इधर चोरी की घटना से इलाके में लोगों में मन में डर समा गया है। वे इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

