धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान का शुभारंभ और सुमन सखी चैटबाट का लोकार्पण किया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत माता की जय और नर्मदा मैया की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैं ज्ञान की देवी, धार भोजशाला की देवी के चरणों में प्रणाम करता हूं। आज विश्वकर्मा जयंती है, उनके चरणों में भी नमन करता हूं। पीएम ने कहा, धार की धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है। महर्षि दधिचि हमें मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं।