उल्टा लिखने में माहिर है ये शख्स; उल्टी लिख डाली रामायण और महाभारत,जानें कैसे पाया ऐसा हुनर ?

मंडला। आप ने आज तक लोगों को सीधा लिखते हुए देखा होगा, पर आज हम आपको एक ऐसे शख्स से रू-ब-रू कराएंगे जो फर्राटेदार उल्टी हिन्दी लिखते है। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रहने वाले अखिलेश ने धार्मिक ग्रंथों को उल्टा लिखा है। जिसे सीधा देखने के लिए आईने का इस्तमाल किया जाता है।

दरअसल, मंडला के श्रीराम वार्ड के रहने वाले 48 वर्षीय अखिलेश उर्फ बिल्लू अग्रवाल में उल्टा लिखने का हुनर बचपन से ही है। इसकी शुरुआत उन्होंने एक मेले से की जहां एक मेले के स्टाल में प्रत्येक अक्षर के उल्टा लिखने पर 2 रुपए मिल रहे थे। जिस पर अखिलेश ने 4 से 5 अक्षर लिखे, लेकिन स्टाल मालिक ने उनके अक्षर को गलत ठहरा दिया। तभी से अखिलेश ने ठाना की वे अब रोजाना उल्टे अक्षर लिखने का प्रयास करेंगे।

बस फिर क्या था, उल्टे लिखने के जुनून ने इतना आगे बड़ा दिया की अब वे फर्राटेदार हिन्दी उल्टे अक्षरों में लिखते है। पहले वे सामान्य पन्नों में लिखा करते थे, लेकिन उनका जोश और जुनून को देखकर परिवार ने उन्हें एक रामायण सौंप दी और उसे देखकर उल्टा लिखने लगे। उन्होंने रामायण को महज 25 से 30 दिनों में उल्टा लिख डाला इतना ही नहीं और भी धार्मिक ग्रंथों जैसे भागवत गीता को भी उन्होंने मात्र 4 दिनों में पूरी कर ली।

अखिलेश का कहना है कि उनकी लिखी उल्टी रामायण आयोध्या में रखी जाए। वहीं उन्हें आगे बढ़ने के लिए उनके मित्र और परिवार के लोग उन्हें प्रोत्साहित करते ही रहते है। उनके इस हुनर पर वह अपने मित्रों और सहपाठियों कें बीच भी चर्चा का विषय बने हुए है। मित्रों का कहना है कि उनकी यह कला अनोखी है। मंडला जिले में हुनर बाजों की कमी नहीं है।

error: Content is protected !!