काला कानून वापस लेने डॉ. रमन के नेतृत्व में हजारों लोग दे रहे गिरफ्तारी

0- महावीर चौक में हुई भाजपा की सभा

राजनांदगांव। आज दोपहर से शाम तक भारतीय जनता पार्टी छत्तीससगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के कथित 19 बिंदु के चलते काले कानून के खिलाफ आज जेल भरो आंदोलन कर रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जीई रोड स्थित महावीर चौक (दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर चौक) में आज विराट आमसभा फ्लाई ओवर के नीचे हुई जिसे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद वहां पर जिले भर के साढ़े चार-पांच हजार लोगों ने जुलूस की शक्ल में ठाकुर प्यारेलाल स्कूल मैदान पहुंचे हैं जहां अस्थायी जेल पुलिस एवं सिविल प्रशासन की ओर से बनाया गया है। एकाध घंटे सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद डॉ. सिंह सहित तमाम पदाधिकारी-कार्यकर्ता छूट जायेंगे। पूरे आंदोलन के दौरान स्वयं डॉ. रमन सिंह एवं पार्टी के जिला पदाधिकारीगण सभी ने धैर्य एवं अनुशासन का परिचय देने का अनुरोध सभी आंदोलन कारियों से कर रहे थे। आंदोलनकारी भाजपाइयों में जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्र और सभी 20 मंडलों के महिला व पुरूष पदाधिकारी-कार्यकर्तागण शामिल हैं। आंदोलन करने की चेतावनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी सरकार को डॉ. सिंह ने अपने संबोधन के दौरान दे दी है। आंदोलन में किसानों के दो और मुद्दे शामिल किये गये हैं स्तरहीन वर्मी कंपोस्ट व फसल बीमा नहीं मिलना।

 

error: Content is protected !!