खेत में रखे धान को आग लगाने वाले 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

राजनांदगांव। खेत में रखे धान को आग लगाने 3 आरोपी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विगत 28 दिसंबर के रात्रि 08ः00 बजे दिलीप साहू निवासी बैगापारा लखोली अपने अन्य साथी के खेत में रखे 150 कट्टा धान, लगभग 60 क्विंटल कीमती 1,86,000/रूपये को जला कर नष्ट कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 609/2025 धारा 326(च),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निश्चित स्थानो में दबिश देकर आरोपी दिलीप साहू पिता सुकालू राम साहू उम्र 38 साल निवासी लखोली बैगापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने अन्य साथी महादेव कौशिक पिता गणेश राम कौशिक मोहरा व संतोष कुमार उर्फ राजू पिता गौतम मोहरा के साथ जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया।  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि इब्राहिम खान, म0प्र0आर0 मेनका साहू आरक्षक प्रवीण मेश्राम एवं कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!