सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल की रही संयुक्त कार्यवाही
राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इलेक्ट्रीक ऑटो में तीन व्यक्ति रायपुर से गांजा लेकर रायपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में संदिग्ध इलेक्ट्रीक ऑटो को ग्राम टेडेसरा में घेराबंदी कर चेक किया गया। चेक के दौरान आटो में 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रू मिला मौके पर आटो में सवार दुर्गेश रायकर उर्फ विक्की पिता राजकुमार रायकर 30 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर लाटरी नगर रायपुर, मो0 जुल्फिकार उर्फ राजा पिता मोह0 सफी खान उम्र 32 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर व दीपक साहू पिता सुकदेव उम्र 38 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों के द्वारा रायपुर से अवैध मादक पदार्थ गांजा को आटो के सीट के पीछे छिपाकर राजनांदगांव बिक्री हेतु लाना बताया। आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से एक महेन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रीक ऑटो क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 3543 कीमती 200000 रूपए एवं 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रूपए, एक की-पेड मोबाईल फोन, एक नग ईयर बड तथा 02 नग एनराइड मोबाईल एंव 3023 रूपए नगद जुमला किमती 947023 रूपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। अभियुक्तों का कृत्य धारा 20(ख)(ii)एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा गया है।

