तीन शिक्षक संगठनों ने एक साथ दिया धरना

 

प्रधान पाठक पदोन्नति सूची निरस्त कर नया आदेश जारी करने की मांग

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ और शिक्षक कांग्रेस इन तीन शिक्षक संगठनों ने आज कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे खास मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया। फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक संगठनों की एक ही प्रमुख मांग है। वह यह है कि हाल ही में जारी किये गये प्रधान पाठक पदोन्नति सूची को अनियमिततापूर्ण बताकर पदांकन निरस्त किया जाये। उसे संशोधित कर नियम के अनुसार फिर से पदोन्नति प्रदान करने आदेश जारी किया जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 3 अक्टूबर को तीनों जिलों राजनांदगांव,खैरागढ़ छुईखदान गण्डई और मोहला मानपुर चौकी हेतु सहायक शिक्षकों के लिये पदांकन का व्यक्तिगत आदेश निकाला गया है। उउ पदोन्नति आदेश को पृथक-पृथक शिक्षकों को संकुल समन्वयकों,विकासखंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से दिया गया हैं। इसे लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गईं थी। पांच बिन्दुओं में मांग रखते हुए नया आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। उक्त ज्ञापन मे शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू,छत्तीसगढ प्रदेश संयुक्त संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार रामटेके और शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश जैन के संयुक्त हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!