लकड़ी बीनने गई दो महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत, दूसरे को जबड़े में दबाकर भागा

उमरिया।मध्य प्रदेश में उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बार फिर टाइगर अटैक की घटना सामने आई है। बाघिन ने जंगल मे लकड़ी बीनने गई दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाघ ने दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गई। जिसकी तलाश की जा रही है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र में ग्राम चन्सुरा की घटना है। जहां बाघिन ने जंगल मे लकड़ी लेने गई दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। बाघिन ने एक को मौके पर मौत के घाट उतारा तो दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गई। जिसमें प्रबंधन तलाश में जुटा हुआ है।

मौके पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामीण आक्रोश जाता रहे हैं। जिसमें बांधों का टाइगर रिजर्व के पेट्रोलिंग सिस्टम पर बड़े सवाल उठ रहे है। आए दिन यहां एक से बढ़कर एक बड़ी घटनाएं हो रही है। वहीं प्रबंधन घटनाओं को रोकने में हर मोर्चे पर असफल होते हुए नजर आ रहा है।

error: Content is protected !!