भारत जोड़ो यात्रा का आज 51वां दिन

 

शादनगर से राहुल ने शुरू की पदयात्रा तेलंगाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 51वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शादनगर से आज की पदयात्रा शुरू की है। दरअसल तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। रविवार सुबह जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। बात करते-करते राहुल ने दौडऩा शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए।

राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!