भारत जोड़ो यात्रा का आज 88वां दिन

 

आज शाम राजस्थान सीमा में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

लाला खेड़ी गांव से शुरू हुई यात्रा

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी ने लाला खेड़ी गांव से आज की पदयात्रा शुरू की। बता दें कि राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। 15 दिन में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसमें झालावाड़ की झालरापाटन, कोटा की रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके बाद यह यात्रा बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा सीट से होते हुए टोंक जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा देवली और उनियारा विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर विधानसभा इलाके से बामनवास और लालसोट पहुंचेगी और दौसा में प्रवेश करेगी। जिले की दौसा, लालसोट, सिकराय और बांदीकूई विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अलवर पहुंचेगी। जिले की अलवर ग्रामीण, अलवर रामगढ़, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा होते हुए राज्य से बाहर निकल जाएगी, यानी हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

error: Content is protected !!