कल विश्व महिला दिवस पर पुलिस विभाग निकालेगी झांकी व रैली

राजनांदगांव। आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान को प्रदर्शित करते हुए पुलिस विभाग द्वारा जीवंत झांकी व मोटर बाईक रैली निकाली जाएगी। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशन में निकलने वाली जीवंत झांकी में महिला जगत की उन महान विभूतियों को प्रदर्शित किया जायेगा जिन्होंने अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। झांकी व मोटर साइकिल रैली सुबह करीब 9 बजे से गुरूनानक चौक से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों मंे भ्रमण करेगी।

 

error: Content is protected !!