Summer Heat में पारंपरिक शरबत, Body को मिलेगी Instant Cooling और Health Benefits

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है, और इसके लिए घर पर बने पारंपरिक शरबत सबसे बेहतर विकल्प हैं। अभी तो गर्मियां इतनी तेज बढ़ गई है कि घर आके तुरंत कुछ ठंडा पीने का मन होता ही है। ऐसे में शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाकर कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान और हेल्दी होममेड शरबत की रेसिपी।

आम पन्ना

आम पन्ना तो सभी का फेवरेट होता है। इसका टैंगी टेस्ट बहुत ही मजेदार लगता है। गर्मी में इसे पीने का सबसे ज़्यादा फायदा ये होता है की ये लू से बचाता है, पाचन सुधारता है, शरीर को ठंडक देता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम,पुदीना पत्तियां,भुना जीरा पाउडर,काला नमक, चीनी या गुड़ की आवश्यकता होगी।कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें। इसमें पुदीना, मसाले और चीनी मिलाकर ब्लेंड करें। ठंडा पानी डालकर सर्व करें।

नींबू शरबत

नींबू पानी चाहे खट्टा हो या मीठा गर्मी में बहुत राहत देता है। नींबू में विटामिन C से भरपूर मात्रा में पाया जाता है , जो तुरंत एनर्जी देता है। इसे बनाने के लिए नींबू का रस,पानी,चीनी, काला नमक की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।

सत्तू शरबत

सत्तू का शरबत प्रोटीन से भरपूर होता है और ये लंबे समय तक एनर्जी देता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सत्तू,पानी, नमक/चीनी (स्वाद अनुसार),नींबू,जीरा पाउडर की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए सत्तू को पानी में घोलें, बाकी सामग्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

गुलाब शरबत

गुलाब जा शरबत बहुत ही ज़्यादा रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। ये शरीर को ठंडक देता है, स्किन के लिए फायदेमंद भी होता है। गुलाब शरबत बनाने के लिए गुलाब सिरप, ठंडा पानी या दूध चाहिए। इस ड्रिंक को बनाने के लिए गुलाब सिरप को पानी या दूध में मिलाकर ठंडा सर्व करें।

बेल शरबत

बेल गर्मी के लिए बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। और इसका शरबत गर्मी में जरूर पीना चाहिए। ये ड्रिंक पेट के लिए बेहद फायदेमंद, पाचन सुधारता है। बेल का शरबत बनाने के लिए बेल फल का गूदा,पानी, गुड़ या चीनी चाहिए होगा। सबसे ज़्यादा पहले बेल के गूदे को पानी में मसलकर छान लें, फिर उसमें मिठास मिलाकर ठंडा करें।

पुदीना शरबत

गर्मी में पुदीना का सेवन भी बहुत अच्छा माना जाता है। पुदीना से बहुत कुछ बना कर इसका सेवन कर सकते हैं। ये पेट को ठंडक देता है, गैस और अपच में राहत देता है। पुदीना शरबत बनाने के लिए पुदीना पत्तियां, नींबू, चीनी, काला नमक लगेगा।सभी चीजों को ब्लेंड करें और ठंडे पानी में मिलाकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!