स्वर्गीय गिरिजा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

दैनिक पहुना राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ी संगीत के बेजोड़ कलाकार, सुप्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय गिरिजा कुमार सिन्हा की पंचम पुण्यतिथि पर नगर के संगीत प्रेमियों की संस्था संगीत सरिता के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1940 को हुआ था। उनकी कर्मभूमि संस्कारधानी राजनंदगॉंव थी। पूजा के फूल (चंदैनी गोंदा) के सहनिर्देशक श्री सिन्हा ने खुमानलाल साव के साथ छत्तीसगढ़ को अनेकों बेजोड़ गीतों की सौगात दी थी। इसके पश्चात उन्होंने मंच ’अनुराग धारा’ का नेतृत्व भी किया था। उन्हें भारतीय हिन्दी फिल्म संगीत का तथा संगीत की बारीकियों का गहरा ज्ञान था। चंदैनी गोंदा के 9 ई पी रिकार्ड भी बने थे जिनमें संगीतकार “खुमान-गिरजा“ का संगीत है । 9 सितम्बर 2016 को गिरिजा कुमार सिन्हा इस संसार को छोड़ ब्रम्हलीन हो गए। उनकी पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में युवा संगीतकार प्रशांत कुशवाहा के संगीत संयोजन में उनके मनपसंद गीतों की प्रस्तुति देते हुए नगर के संगीत प्रेमियों व श्रोताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपरोक्त जानकारी मनोज गुप्ता अग्रहरि तथा अधिवक्ता राजकुमार शर्मा ने दी।

 

error: Content is protected !!