ट्रंप ने भारत को फिर दिया बड़ा झटका! टैरिफ और कच्चे तेल को लेकर किया नया ऐलान….

Donald Trump Decision: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत (India) को फिर बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने टैरिफ (Tariff) और कच्चे तेल के मामले में भारत को बड़ा झटका दिया है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को यह झटका अप्रत्यक्ष रूप से दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला (Venezuela) से तेल या गैस खरीदने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी  टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। भारत ही बड़े पैमाने पर वेनेजुएला से कच्चे तैल खरीदता है। लिहाजा ट्रंप का यह निर्णय भारत के लिए झटके के तौर पर माना जा रहा है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 मार्च को घोषणा की कि वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी  टैरिफ देना होगा। यह फैसला अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते राजनीतिक और आर्थिक तनाव के चलते लिया गया है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वेनेजुएला अमेरिका और हमारे तरफ से समर्थित स्वतंत्रताओं के प्रति बहुत दुश्मनी रखता है। लिहाजा कोई भी देश जो वेनेजुएला से तेल और या गैस खरीदता है, उसे अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 फीसदी टैरिफ देना होगा।

बता दें कि ट्रंप प्रशासन पहले से ही वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को मान्यता नहीं दी है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि वेनेजुएला ने अमेरिका में अपराधियों को भेजा है, जिनमें Tren de Aragua गिरोह भी शामिल है। इसे अमेरिकी सरकार ने विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया है। इन सब वजह से ट्रंप वेनेजुएला को आर्थिक रूप से कमजोर भी करना चाहते हैं।

भारत वेनेजुएला से कितना तेल खरीदता है?
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और वह वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात करता है।
वेनेजुएला से भारत के तेल आयात के आंकड़े (2023-24):
दिसंबर 2023: भारत ने 191,600 बैरल प्रति दिन (BPD) तेल खरीदा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज: 127,000 BPD
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC): 37,000 BPD
एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी: 28,000 BPD
जनवरी 2024: भारत का आयात बढ़कर 254,000 BPD हो गया, जो वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात का 50 फीसदी था।
अगर भारत वेनेजुएला से तेल खरीदना जारी रखता है तो उसे अमेरिका के साथ किए जाने वाले व्यापार पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

ट्रंप के टैरिफ का वैश्विक प्रभाव
भारत को वेनेजुएला से सस्ता तेल मिलता है। अगर टैरिफ लागू होता है तो भारत को सऊदी अरब, इराक या रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती है। अमेरिका का यह फैसला तेल की कीमतों को बढ़ा सकता है। चीन और तुर्किए जैसे देशों पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!