राजनांदगांव। दो अलग-अलग प्रकरणों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र है। जानकारी के अनुसार दोनों प्रकरण केआरोपियों द्वारा नाबालिक बच्चियों के साथ अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बीते 9 एवं 11 मार्च को दो प्रार्थियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी, कि इनकी नाबालिक लड़कियों को किसी अज्ञात अरोपी द्वारा वैध संरक्षण से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दोनों अपहृताओं एवं अज्ञात आरोपियों की लगातार पता तलाश कर अपहृताओं को आरोपी मोनू बांसफोड़ पिता गणेश बांसफोड़ उम्र 19 वर्ष साकिन अटल आवास बैगापारा लखोली व साहिल मंडावी पिता सुरेश मंडावी उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम भोथली थाना लालबाग के कब्जे से दोनों नाबालिगों को बरामद किया गया। बालिकाओं से पूछताछ एवं डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म होना पाये जाने से मामलें में धारा 65 (1) भारतीय न्याय संहिता, 4 (1) पॉक्सो एक्ट समाहित कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

