दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी और हत्या जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात एक और चाकूबाजी की वारदात हुई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में राह चलते दो सगे भाइयों पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई विवेक तांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छोटा भाई सुमीत तांडी घायल है और उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू ने दोनों भाइयों को जानता था। आरोपी ने दोनों भाइयों से बाइक पर बैठकर कहीं चलने के लिए कहा। दोनों भाई उस वक्त घर जा रहे थे, इसलिए उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने गुस्से में चाकू निकालकर विवेक तांडी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुमित टांडी अपने भाई विवेक टांडी के साथ बाजार चौक तरफ जा रहे थे। जैसे ही सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे, उसी समय मोहल्ले का रहने वाले कृष्णा देवार आया और अपने साथ कही जाने को जिद करने लगा। प्रार्थी और उसके भाई ने जाने से मना किया, तो आरोपी मां-बहन की गली देने लगा और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुमित टांडी घंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विवेक टांडी की मौत हो गई है।

खम्हारडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!