दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए… 215 किलो गांजा जब्त,सोमनी एवं सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही

राजनांदगांव। थाना सोमनी और साइबर टीम राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह को धर दबोचा है। इस कार्रवाई में 215 किलोग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य: 21.50 लाख रुपये) जब्त किया गया है। दरअसल 21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिला कि टाटा ट्रक क.-डब्ल्यू.बी.-23-ई-4218 में अवैध रूप से गांजा जैसा मादक पदार्थ ट्रक में छुपाकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जा रहा है जो दुर्ग से राजनांदगांव जीई रोड़ होते हुए निकलने वाली है, थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम सहित थाना सोमनी के सामने नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर मुखबिर के बताये टाटा ट्रक को घेराबंदी कर रोककर चालक परिचालक को हिरासत में लेकर गवाहों एवं वाहन चालक व परिचालक की वाहन की तलाशी पर वाहन मे स्पंज आयरन भरा हुआ था। जिसके पीछे डाला के पीछे में 08 प्लास्टिक बोरियों में पीवीसी टेप से लिपटा बंडल भरा गांजा मादक पदार्थ मिला जिसे तौल कराने पर बोरियों सहित 215 किग्रा. गांजा कीमती करीबन 21,50,000/- रूपये होना पाया गया, आरोपी चालक व परिचालक भरत कुमार सिंह पिता रमाधार सिंह उम्र 32 साल साकिन ताजपुर थाना माझी जिला छपरा बिहार व पुरन लाल लडिया उर्फ राजू पिता कुंजी लाल उम्र 28 साल साकिन ग्राम कुब्रोड़ा (रिचई) थाना सुआताला जिला नसिंगपुर (म.प्र.) हाल झांकडपारा धनकौडा थाना सदर धानुपाली जिला संबलपुर उडिसा के रहवासी है।
20 जुलाई कोको कच्चा लोहा (स्पंज आयरन) को कौशल फेरो मेटल प्रा.लि. से भरकर शाम करीबन 05ः30 बजे वहां से जलना महाराष्ट्र के लिए निकले रात्रि करीबन 08ः00 बजे संबलपुर ढाबा में खाना खाने के बाद वे दोनो गाडी के पास आये तो एक व्यक्ति उनसे बोले कि पार्सल ले जाओगे एक बोरे का 5000 रू. देगें तब वे दोनों पार्सल ले जाने के लिए राजी हो गये सोहेला के 01 किमी पहले करीबन 12ः00 बजे रात्रि में तीन आदमी टेम्पू से 08 बोरियों में माल लेकर आये। दोनो चालक और परिचालक पैसे के लालच में आकर गांजा पार्सल को महाराष्ट्र ले जाने के लिए तैयार हो गये।आरोपीगण से बोरी सहित 215 किग्रा. गांजा कीमती करीबन 21,50,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक क.-डब्ल्यू.बी.-23-ई-4218 किमती-25,00,000/ रू., दो मोबाईल 25,000/रू. जुमला किमती-46,75,000/ रू. को विधिवत जप्त किया गया। मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर  ज्युडिशियल रिमाण्ड पर लिया गया है।  अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।

error: Content is protected !!